१ .सामाजिक जीवन की वे दशाएँ, जो मानव को समाज एवं कानून सम्मत कार्यों को सम्पादित करने की पूर्ण स्वतंत्रता दे, क्या कहलाती है?
उत्तर- मानवाधिकार
२. मानवाधिकार होते है?
उत्तर- सभी व्यक्तियों के लिए
३. मानवाधिकार ऐसे अधिकार है, जो प्रत्येक मनुष्य को-
उत्तर- जन्म से मिले है
४. मानवाधिकार किसी भी सभ्य समाज के विकास के होते है?
उत्तर- मूल अधिकार
५. सर्वप्रथम किन राज्यों द्वारा मानव अधिकारों को मान्यता दी गई थी?
उत्तर- ग्रीक (यूनानी) राज्यों द्वारा
६. अन्तराष्ट्रीय स्तर पर सर्वप्रथम मानव अधिकारों से सम्बंधित प्रकाशित लिखित दस्तावेज कौनसा था?
उत्तर- १२१५ का महान घोषणापत्र
७. मानवाधिकार का जन्मदाता कहा जा सकता है?
उत्तर- १२१५ का महान घोषणापत्र
- मानव अधिकारों के बारे में व्यवस्थित रूप से सोचने और उन्हें संगठित रूप देने के लिए पहला अन्तराष्ट्रीय प्रयास किस सम्मलेन में प्रकट हुआ?
उत्तर- २५ सितम्बर १९२६ में हुआ दासता के विरुद्ध सम्मलेन में
- संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा किस तिथि को की गई ?
उत्तर- १० दिसम्बर १९४८ को
१०. १० दिसम्बर १९४८ को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा की गई, इस घोषणा-पत्र में कुल कितने अनु. हे?
उत्तर- ३० अनुच्छेद
११. विश्व मानवाधिकार दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
उत्तर- १० दिसम्बर
१२. मानव अधिकारों के सार्वभौमिक घोषणा पत्र के किन अनु. में आर्थिक सामाजिक और संस्कृतिक अधिकारों की विवेचना की गई है?
उत्तर- अनु. २२ से २८
१३. संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा ने सामाजिक प्रगति और विकास की घोषणा को किस तिथि को अंगीकार किया ?
उत्तर- ११ दिसम्बर १९६९
- अमेरिका में मूल अधिकारों को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर- बिल ऑफ़ राइट्स
१५. इंग्लैंड में मूल अधिकारों को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर- मेग्नाकार्टा
१६. ‘’स्वतंत्रता महिला तथा पुरुषों के ह्रदय में निवास करती है |’’ यह कथन किसका है ?
उत्तर- पालखीवाला का
१७. भारतीय संविधान में मानव अधिकारों को किस नाम से सम्मिलित किया गया है ?
उत्तर- मूल अधिकार
१८. कौनसा अधिकार मानव अधिकार में नहीं सम्मिलित किया गया?
उत्तर- संपत्ति का अधिकार
१९. क्या मरने का अधिकार मानव अधिकार है?
उत्तर- नहीं
२०. ह्यूमन राइट्स वाच एक अन्तराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन है | इसकी स्थापना कब और कहाँ हुई थी?
उत्तर- सन १९७८, न्यूयार्क में
२१. क्या लोकसेवक द्वारा अपनी अभिरक्षा में उस स्त्री के साथ सम्भोग उसके मानवाधिकार का अतिलंघन है?
उत्तर- हाँ, ऐसा कृत्य अतिलंघन है
२२. क्या सामाजिक निर्योग्यताए लागु करना मानवाधिकार का अतिलंघन है?
उत्तर- हाँ
- किस मामले में उच्चतम न्यायलय ने मानव अधिकारों को संरक्षण करने का आदेश दिया था ?
उत्तर- प्रेम शंकर बनाम देहली प्रशासन
२४. क्या लोक हितवाद के द्वारा मानवाधिकारों का संरक्षण किया जा सकता है ?
उत्तर- किया जा सकता है
२५. क्या प्रकृति विरुद्ध अपराध उसके प्रति मानवाधिकार का उल्लंघन माना जायेगा?
उत्तर- हाँ माना जायेगा
२६. मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम १९९३ किस तिथि को प्रभाविशील हुआ?
उत्तर- २८ दिसम्बर १९९३
२७. मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम १९९३ लागु है?
उत्तर- सम्पूर्ण भारत पर
२८. उक्त अधिनियम जम्मू-कश्मीर पर किस स्थिति में लागु किया जाएगा?
उत्तर- जैसा की जम्मू कश्मीर की सरकार चाहे
२९. मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम भारत गणतंत्र राज्य के किस वर्ष में संसद द्वारा अधिनियमित किया गया है?
उत्तर- चवालीसवे
३०. मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम का संशोधित वर्ष क्या है?
उत्तर- २००६
३१. इस संशोधित अधिनियम २००६ का अधिनियम संख्यांक क्या है ?
उत्तर- ४३
३२. “मानव अधिकार से प्राण स्वतंत्रता समानता और व्यक्ति की गरिमा से सम्बंधित ऐसे अधिकार अभिप्रेत है, जो संविधान द्वारा प्रत्यायभुत किये गए है या अंतर्राष्ट्रीय प्रसंविदाओं में सन्निर्दिष्ट और भारत में न्यायलयों द्वारा प्रवर्तनीय है |” यह परिभाषा अधिनियम की किस धारा में दी गई है ?
उत्तर- धारा २(घ)
३३. मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम के तहत सशस्त्र बल से अभिप्रेत है?
उत्तर- समस्त सेना
३४. मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम १९९३ में कुल कितनी धाराएँ है?
उत्तर- ४३ धाराएँ
३५. किस सन में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (प्रक्रिया) रेगुलेशन पारित किया गया?
उत्तर- १९९४
३६. मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम १९९३ में कुल कितने अध्याय है?
उत्तर- 8
३७. अधिनियम के किस अध्याय में वित्त, लेखा और संपरीक्षा का प्रावधान है?
उत्तर- अध्याय 8
३८. प्रथम राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग कब आस्तित्व में आया?
उत्तर- १३ अक्टूबर १९९३
३९. प्रथम आयोग के सदस्यों में कौन शामिल था ?
उत्तर- सुश्री फातिमा बीबी, न्यायमूर्ति वी.एस. मलिमथ, श्री विरेंद्र दयाल
४०. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की कोई कार्यवाही केवल इस आधार पर अविधिमान्य नहीं होगी, की-
उत्तर- आयोग में कोई रिक्ति है, आयोग के गठन में कोई त्रुटी है
४१. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की कोई कार्यवाही केवल इस आधार पर अविधिमान्य नहीं होगी, की –
उत्तर- उच्चतम न्यायलय का निवृतमान मुख्य न्यायाधिश
४२. वर्तमान में कौन राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का कार्यवाहक अध्यक्ष है?
उत्तर-
४३. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में अध्यक्ष के अतिरिक्त कितने सदस्य होते है?
उत्तर- सात
४४. आयोग के अध्यक्ष अथवा सदस्य को कौन हटा सकता है ?
उत्तर- राष्ट्रपति
४५. आयोग के सदस्य को किस धारा के अंतर्गत हटाया जाता है?
उत्तर- धारा 5
४६. किस आधार के तहत सदस्य को हटाया जाता है?
उत्तर- दिवालिया, विकृत चित्त, शारीरिक दुर्बलता
४७. मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति राष्ट्रपति जिस समिति की सिफारिश पर करता है, उसका पदेन अध्यक्ष कौन होता है?
उत्तर- प्रधानमंत्री
४८. आयोग के सदस्य की पदावधि क्या होती है?
उत्तर- 5 वर्ष
४९. आयोग के सदस्य की पदावधि के लिए कितनी आयु होती है?
उत्तर- ७० वर्ष
५०. अधिनियम की किस धारा में सदस्यों की पदावधि का वर्णन किया गया है?
उत्तर- धारा ६
५१. किस धारा में आयोग अपनी प्रक्रिया स्वयं विनियमित करता है?
उत्तर- धारा १०
५२. आयोग का सदस्य का पद के रूप में कार्य कब कर सकता है?
उत्तर- अध्यक्ष द्वारा त्यागपत्र देने पर
५३. अधिनियम की किस धारा के अंतर्गत सदस्य अध्यक्ष के रूप में कार्य कर सकता है?
उत्तर- धारा ७
५४. अधिनियम की किस धारा के अंतर्गात्त सदस्यों की सेवा शर्त बताई गई है?
उत्तर- धारा 8
५५. किस धारा के अंतर्गत महासचिव की नियुक्ति की जाती है?
उत्तर- धारा ११
५६. किस धारा में केंद्र सरकार आयोग को पुलिस प्रदान करती है?
उत्तर- धारा ११
५७. आयोग के आदेश एवं विनिश्चय किसके द्वारा अधिप्रमाणित किये जाते है?
उत्तर- महासचिव
५८. राष्ट्रीय आयोग का मुख्यालय कहाँ होगा?
उत्तर- दिल्ली
५९. अधिनियम की किस धारा में आयोग के कार्य बताए गए है?
उत्तर- धारा १२
६०. आयोग इस अधिनियम के अंतर्गत शिकायतों की जांच करते समय किस न्यायलय की शक्तियां रखता है?
उत्तर- दीवानी न्यायलय
६१. इस अधिनियम के अंतर्गत जांच की सुनवाई करते समय आयोग की क्या शक्ति होती हे?
उत्तर- साक्षियों की प्रतिपरीक्षा
६२. किस धारा के अंतर्गत आयोग अन्वेषण की कार्यवाही में सरकार की मदद ले सकता है?
उत्तर- धारा 14
६३. किस धारा के तहत आयोग व्यक्तियों के कथन ले सकता है?
उत्तर- धारा १५
६४. किस धारा के अंतर्गत आयोग सुनवाई का समुचित अवसर प्रदान करता है?
उत्तर- धारा १६
६५. मानवाधिकार आयोग ऐसे घटना की जाँच नहीं कर सकता जो कितने वर्ष पूर्व के हों?
उत्तर- 1 वर्ष पूर्व के
६६. मानवाधिकार के क्षेत्र में कार्यरत गैर-सरकारी संगठनों के प्रयासों के सबंध में मानवाधिकार आयोग की क्या भूमिका निभाता है ?
उत्तर- उनके प्रयासों को प्रोत्साहित करना
६७. मानव अधिकार आयोग के समक्ष होने वाली समस्त कार्यवाहियों किस प्रकृति की समझी जावेगी?
उत्तर- न्यायिक
६८. क्या आयोग के समक्ष किसी व्यक्ति द्वारा किया गया कथन उसके विरूद्ध उपयोग में लाया जा सकता है ?
उत्तर- नहीं लाया जा सकता है
६९. मानवाधिकार आयोग का प्रत्येक कर्मचारी किस प्रकार का कर्मचारी माना जाएगा ?
उत्तर- सरकारी कर्मचारी
७०. मानवाधिकार न्यायलय की स्थापना क्यों की जाती है?
उत्तर- त्वरित विचरण हेतु
७१. किस धारा के अंतर्गत मानवाधिकार न्यायलय की स्थापना होती है?
उत्तर- धारा ३०
७२. किस धारा में राज्य सरकार द्वारा विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया जाता है?
उत्तर- धारा ३१
७३. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को किस्से अनुदान मिलता है?
उत्तर- केन्द्रीय सरकार
७४. आयोग के समक्ष जांच करने के लिए क्या परिसीमा कल है?
उत्तर- एक वर्ष
७५. किस धारा में परिसीमा की अवधि के बारे में बताया गया है?
उत्तर- धारा ३६
७६.मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम की किस धारा के द्वारा सदस्य या अध्यक्ष को संरक्षण प्रदान किया गया है?
उत्तर- धारा ३८
७७. किस धारा में विशेष अन्वेषण टीम का गठन किया जाता है?
उत्तर- ३७
७८. किस धारा में आयोग के सदस्य लोक सेवक माने जाते है?
उत्तर- धारा ३९
७९. अधिनियम की किस धारा के अंतर्गत केंद्रीय सरकार नियम बना सकती है?
उत्तर- धारा ४०
८०. किस सन में अल्पसंख्यक के लिए राष्ट्रीय आयोग अधिनियम पारित किया गया ?
उत्तर- १९९२
८१. किस सन में राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम पारित किया गया?
उत्तर- १९९०
८२. अधिनियम की किस धारा में राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्यों का वर्णन किया गया है?
उत्तर- धारा १०
८३. किस धारा में अल्पसंख्यकों के आयोग के कार्यों का वर्णन किया गया है?
उत्तर- धारा 9
८४. किस धारा के द्वारा मानवाधिकार संरक्षण अध्यादेश निरसित किया गया है?
उत्तर- धारा ४३
८५. किस धारा के अंतर्गत प्रत्येक राज्य को राज्य मानवाधिकार आयोग गठित करना पड़ता है?
उत्तर- धारा २१
८६. वह धारा जिसके अंतर्गत आयोग सशस्त्र बल के सदस्यों के सम्बन्ध में कार्यवाही कर सकता है?
उत्तर- धारा १९
८७. जांच पूर्ण हो जाने के पश्चात् आयोग किस धारा में कदम उठाता है?
उत्तर- धारा १८
८८. किस धारा के अंतर्गत मानवाधिकार के उल्लंघन सम्बन्धी किसी परिवाद में मार्च के दौरान सरकार से रिपोर्ट मांग सकता है?
उत्तर- धारा १७
- अधिनियम की किस धारा के अंतर्गत आयोग को अपना वार्र्षिक प्रतिवेदन केन्द्रीय सरकार को प्रस्तुत करना पड़ता है?
उत्तर- धारा २२
९०. राज्य मानवाधिकार आयोग के लिए अध्यक्ष कौन नियुक्त करता है?
उत्तर- राज्यपाल
९१. वह वकील जिसे 7 वर्ष का अनुभव हो उसे विशेष लोक अभियोजक हेतु नियुक्ति कौन करता है?
उत्तर- राज्य सरकार
९२. राज्य मानव अधिकार आयोग का अध्यक्ष कौन हो सकता है?
उत्तर- उच्च न्यायलय का निवृतमान मुख्य न्यायाधीश
- अधिनियम की वह धारा जिसके अंतर्गत राज्य आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्तिओं राज्यपाल द्वारा की जाती है?
उत्तर- धारा २२
९४. किस धारा के तहत राज्य आयोग के अध्यक्ष या किसी सदस्य को पद से हटाया जा सकता है?
उत्तर- धारा 23
९५. राज्य आयोग के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया कोई व्यक्ति अपने पद ग्रहण की तारिख से कितनी अवधि तक अपना पद धारण करेगा?
उत्तर- 5 वर्ष की अवधि तक या ७० वर्ष की आयु तक, जो पहले हो
९६. राज्य आयोगों अध्यक्ष और सदस्यों की सेवा के उपबंध अधिनियम की किस धारा में किये गए है?
उत्तर- धारा २६
९७. अधिसूचना जारी कर प्रत्येक जिले के लिए एक सेशन न्यायलय को मानव अधिकार न्यायलय के रूप में विनिर्दिष्ट कौन कर सकता है?
उत्तर- राज्य सरकार
९८. राज्य आयोग किस धारा के तहत अपनी वार्षिक और विशेष रिपोर्ट राज्य सरकार को प्रस्तुत करेगा?
उत्तर- धारा २८
९९. किस सन में मध्यप्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग (प्रक्रिया) विनियमन पारित किया गया?
उत्तर- १९९६
१००. मध्यप्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग का मुख्यालय कहाँ है?
उत्तर- भोपाल
१०१. मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है?
उत्तर- १० दिसम्बर को
१०२. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति समिति में कौन सदस्य नहीं होता है?
उत्तर- राज्यसभा का सभापति
१०३. राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?
उत्तर-राज्यपाल
१०४. मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम १९९३ किस तिथि को लागु किया गया?
उत्तर- २८ सितम्बर १९९३
१०५. मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम १९९३ का क्या उद्देश्य था?
उत्तर- मानव अधिकार को बेहतर संरक्षण
१०६. राष्ट्रपति द्वारा १९९३ में मानवाधिकार संरक्षण अध्यादेश संविधान के किस अनु. के अंतर्गत जारी किया गया था?
उत्तर- अनु. १२३
१०७. मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम १९९३ की किस धारा में लोक सेवक की परिभाषा दी गई है?
उत्तर धारा २(m)